अर्थ : किसी बात या कार्य आदि के औचित्य या अनौचित्य पर विचार कर, उसके ठीक या उचित होने का निश्चय करना।
उदाहरण :
श्याम ने निर्धन छात्रों को पढ़ाने का निर्णय लिया।
पर्यायवाची : तै करना, निर्णय लेना, निश्चय करना, फ़ैसला करना, फ़ैसला लेना, फैसला करना, फैसला लेना, सोच लेना
अर्थ : किसी काम या वस्तु आदि का अंत करना।
उदाहरण :
पहले यह काम खत्म करो।
उसने एक घंटे में दस किलोमीटर की दूरी तय की।
अमरीका ने वीसा का विवाद दूर किया।
पर्यायवाची : किनारे लगाना, खतम करना, खत्म करना, ठिकाने लगाना, तै करना, दूर करना, पचाना, पूरा करना, पूर्ण करना, समाप्त करना, हटाना
अर्थ : * निर्धारित करना।
उदाहरण :
मिलने का समय निर्धारित करें।
पर्यायवाची : कायम करना, ठहराना, नियत करना, निर्धारित करना, निश्चित करना, सुनिश्चित करना