अर्थ : एक में बुनी हुई अथवा गुथी हुई बहुत सी वस्तुओं का समूह।
उदाहरण :
शरीर में तंतुओं का जाल बिछा हुआ है।
अर्थ : कपड़े आदि का बुना हुआ वह खेल उपस्कर जो टेनिस आदि के खेल में खेल के मैदान को बाँटता है या जिसके दोनों ओर प्रतिद्वंदी खिलाड़ी खड़े होकर खेलते हैं।
उदाहरण :
टेनिस खेलने के लिए बच्चे मैदान में जाल बाँध रहे हैं।
पर्यायवाची : नेट
अर्थ : एक सदाबहार पेड़ जिसमें गोल फल लगते हैं।
उदाहरण :
रसखान की इच्छा थी कि अगर उन्हें पक्षी का जन्म मिले तो वे उसी कदंब पर निवास करें जिसके नीचे कृष्ण बंसी बजाया करते थे।
पर्यायवाची : कदंब, कदंबक, कदम, कदम्ब, कदम्बक, कादंब, कादम्ब, जीर्णपर्ण, निप, बहुफल, भद्र, भृंगबंधु, वृत्तपुष्प, साधुक, साधुपुष्प, साधुवृक्ष, सिंधुपुष्प, सिन्धुपुष्प, स्थविर, हरिप्रिय
अर्थ : पुराने ढंग की एक प्रकार की तोप।
उदाहरण :
दुश्मनों ने जाल द्वारा किले को ध्वस्त कर दिया।
अर्थ : फुटबाल, हाकी आदि के खेल में जाल द्वारा घेरकर बनाया हुआ गोल।
उदाहरण :
उसने गेंद को जाल में मारा।
पर्यायवाची : नेट
अर्थ : कपड़े, धागे, तार या रस्सी आदि से एक नियत अंतराल के साथ बुनी हुई वस्तु।
उदाहरण :
फल की दुकान पर कुछ फल जाल में टँगे हुए थे।
पर्यायवाची : नेट
अर्थ : लाक्षणिक अर्थ में, कोई ऐसी युक्ति जिसके कारण कोई दूसरा व्यक्ति प्रायः असावधानी के कारण धोखा खाता हो।
उदाहरण :
तुम्हारे जाल में कोई भी फँस जाएगा।
अर्थ : वनस्पतियों आदि को जलाकर तैयार किया हुआ क्षार या खार।
उदाहरण :
केले के पत्ते से प्राप्त जाल को शहद में मिलाकर खाने से खाँसी ठीक होती है।