अर्थ : किसी को उसके द्वारा किए हुए अपराध के आरोप से मुक्त कर देना।
उदाहरण :
न्यायाधीश ने कैदी को बरी किया।
पर्यायवाची : अपराधमुक्त करना, दोषमुक्त करना, बरी करना, रिहा करना
अर्थ : अपनी पकड़ से अलग या बंधन से मुक्त करना।
उदाहरण :
उसने पिंजरे में बंद पक्षियों को आज़ाद किया।
पर्यायवाची : आज़ाद करना, आजाद करना, उन्मुक्त करना, खोलना, बंधन मुक्त करना, मुक्त करना, स्वतंत्र करना
अर्थ : अपना अधिकार, प्रभुत्व या स्वामित्व हटा लेना या अधिकार, प्रभुत्व आदि से हट जाना।
उदाहरण :
राजा ने राज गद्दी का परित्याग किया।
मिथ्या आरोप लगते ही संचालक महोदय अपने पद से हट गए।
पर्यायवाची : उग्रहना, छोड़ देना, तजना, त्याग करना, त्यागना, परित्याग करना, परित्यागना, हटना
अर्थ : किसी विस्फोटक वस्तु आदि को गति में लाना या सक्रिय कर देना।
उदाहरण :
दीपावली के दिन लोग पटाखे फोड़ते हैं।
पर्यायवाची : फोड़ना
अर्थ : किसी का पीछा करने के लिए किसी को उसके पीछे लगाना।
उदाहरण :
पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए उसके पीछे कुत्ते छोड़े।
पर्यायवाची : पीछे लगाना
अर्थ : किसी चीज़ में या किसी चीज़ पर गिराना या छोड़ना।
उदाहरण :
सब्ज़ी में नमक डाल दो।
पर्यायवाची : डालना
अर्थ : किसी कारण से कोई कार्य न करना।
उदाहरण :
मैंने दूसरा तथा पाँचवाँ प्रश्न छोड़ा।
संस्था के सलाहकार अपने वर्तमान व्यवसाय को अलविदा कह रहे हैं।
पर्यायवाची : अलविदा कहना, छोड़ देना
अर्थ : उपयोग या सेवन न करना (जो पहले की जाती हो)।
उदाहरण :
मोहन ने दो महीने पहले ही शराब छोड़ी।
पर्यायवाची : छोड़ देना, त्याग देना, त्याग रखना, त्यागना, परित्याग करना, परित्यागना
अर्थ : किसी स्थान से हटना या प्रस्थान करना।
उदाहरण :
रेलगाड़ी स्टेशन छोड़ चुकी है।
अर्थ : जिम्मेदारी देना या किसी के जिम्मे करना।
उदाहरण :
मैं यह काम आपको सौंपता हूँ।
मैं यह काम आप पर छोड़ता हूँ।
पर्यायवाची : छोड़ देना, देना, सुपुर्द करना, सौंप देना, सौंपना, हवाले करना
अर्थ : किसी वस्तु आदि पर किसी वस्तु आदि के चिह्न या धब्बे पड़ना।
उदाहरण :
स्याही ने कपड़े पर दाग छोड़ा।
अर्थ : बचाकर रखना।
उदाहरण :
मैंने आपके लिए एक टुकड़ा केक छोड़ दिया है।
अर्थ : अपने साथ न रखना या कहीं और रख, छोड़ या रहने देना।
उदाहरण :
उसने मुझे मेले में ही छोड़ दिया।
अर्थ : ध्यान न देना या न गिनना।
उदाहरण :
बारिश के दिनों को छोड़ दें तो सालभर यहाँ पर्यटकों का ताँता लगा रहता है।
अर्थ : किसी से संबंध विच्छेद करना।
उदाहरण :
उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया है।
पर्यायवाची : त्याग करना, त्यागना, परित्याग करना, परित्यागना