अर्थ : वह तिकोना या चौकोर कपड़ा आदि जिसका एक सिरा डंडे में लगा रहता है और जिसका व्यवहार सत्ता, संकेत या उत्सव आदि सूचित करने के लिए होता है।
उदाहरण :
भारत के राष्ट्रीय झंडे के बीच में चक्र का निशान है।
उसने अपने नाम का परचम लहरा दिया।
पर्यायवाची : केतन, केतु, जया, झंडा, झण्डा, ध्वज, ध्वजा, पताका, परचम
अर्थ : भूमि का बहुत ऊँचा, ऊबड़-खाबड़ और प्रायः पथरीला प्राकृतिक भाग।
उदाहरण :
हिमालय पर्वत भारत के उत्तर में है।
पर्यायवाची : अग, अचल, अद्रि, अवि, अश्म, कंदराकर, गिर, गिरि, घाट, तालिश, तुंग, दरीभृत, धातुभृत्, पयोधर, पर्वत, पहाड़, पारावत, पृथुशेखर, पृथ्वीधर, भूधर, भूमिधर, भूमिभृत, महिधर, वलाहक, वसुधाधर, व्यंगक, व्यंशक, व्यङ्गक, शिखी, शैल, स्थावर